in modi government LOC is not safe- mayawati-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी के शासन में देश की सीमा सुरक्षित नहीं - मायावती

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 नवम्बर 2016 8:02 PM (IST)
मोदी के शासन
में देश की सीमा सुरक्षित नहीं - मायावती
लखनऊ। मोदी सरकार पर घमन्डपूर्ण निर्णय लेने का आरोप लगाते हुए मायावती ने कहा कि मोदी सरकार मनमाना फ़ैसले ले रही है। मोदी सरकार पाकिस्तान द्वारा लगातार संघर्ष विराम उल्लंघन और जवानों की हत्या रोकने में नाकामयाब रही है। प्रधानमंत्री मोदी के शासन में देश की सीमा सुरक्षित नहीं है। जब मोदी सत्ता में नहीं थे तो इसको लेकर अक्सर बड़ी-बड़ी बातें करते थे। दो साल प्रधानमंत्री बनने के बाद क्या सीमा सुरक्षित है? मायावती ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की अखिलेश की सरकार केंद्र के दबाव में काम कर रही है। बसपा बॉस ने लोकतांत्रिक तरीक़े से चुनी हुई केंद्र सरकार पर सवालिया निशान लगाया है। मायावती ने प्रधानमन्त्री मोदी के सर्वे पर तंज़ कसते हुए कहा है कि यदि प्रधानमंत्री में हिम्मत हो तो लोकसभा भंग कराकर चुनाव कराएं तभी सही सर्वे सामने आएगा। बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement