In Keoladeo National Park, a 10 feet long python climbed a tree in search of a snake... The dense park is the largest center of pythons-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केवलादेव नेशनल पार्क में 10 फीट लंबा अजगर सांप की तलाश में पेड़ पर चढ़ा...अजगर का सबसे बड़ा केंद्र है घना उद्यान

khaskhabar.com: रविवार, 20 अक्टूबर 2024 3:57 PM (IST)
केवलादेव नेशनल पार्क में 10 फीट लंबा अजगर सांप की तलाश में पेड़ पर चढ़ा...अजगर का सबसे बड़ा केंद्र है घना उद्यान
भरतपुर। केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में सीताराम मंदिर के पास एक 10 फीट लंबा अजगर सांप के शिकार की तलाश में पेड़ पर चढ़कर बैठ गया। काफी देर तक जब शिकार हाथ नहीं लगी तो वह नीचे उतर कर अन्य जगह चला गया। अक्सर इस उद्यान में इस प्रकार के दृश्य आम है। यह अजगर सांप शिकार की तलाश में पेड़ पर चढ़ जाते हैं। केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान रॉक पाइथन का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है। इस उद्यान में मिलने वाले पाइथन की लंबाई 15 से 20 फीट तक होती है। डीएफओ मानस सिंह ने बताया कि सीताराम मंदिर के पास एक पेड़ पर करीब 10 फीट लंबा अजगर सांप शिकार की तलाश में पेड़ पर चढ़ गया और काफी देर तक यह ऊपर बैठा रहा। अजगर सांप पेड़ो पर पक्षियों के अंडे, पक्षियों, बन्दर के साथ साथ छोटे जानवरों के शिकार के लिए यह पेड़ पर चढ़ जाता है। इस प्रकार के काफी दृश्य उद्यान में अक्सर देखने को मिलते है, क्योंकि यह उद्यान पक्षियों के अलावा यहां बड़ी संख्या में अजगर सांप भी पाए जाते है। केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान अजगर सांप का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है. यहां करीब 150 से अधिक संख्या में अजगर हैं। इस उद्यान में मिलने वाले अजगर सांप की लंबाई 15 से 20 फुट होती है। वन्यजीव विशेषज्ञ सुब्रमण्यम भूपति ने रिसर्च के दौरान पाया कि देश के सबसे ज्यादा अजगर सांप केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में ही पाए जाते हैं। दरअसल केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में पाइथन के लिए भरपूर भोजन होने के साथ अनुकूल परिस्थिति है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement