In election season akali party so kind towards the poor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Punjab Election- चुनावी मौसम में गरीबों पर दरियादिल होता अकाली दल

khaskhabar.com: रविवार, 22 जनवरी 2017 2:28 PM (IST)
Punjab Election- चुनावी मौसम में गरीबों पर दरियादिल होता अकाली दल
चंडीगढ़। पंजाब में तीसरी बार सत्ता हासिल करने की कोशिशों में जुटा अकाली-भाजपा गठबंधन चुनावी मौसम में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहा है। गरीब तबके के मतदाताओं को लुभाने के लिए उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने उनसे ताबड़तोड़ वादे किए हैं। लोगों से कहा गया है कि न केवल उन्हें सस्ती दरों पर घी और चीनी मिलेगी, बल्कि बुढ़ापा पेंशन, शगुन योजना और उनके इलाज के लिए दी जाने वाली राशि में बढ़ोतरी की जाएगी। जूनियर बादल, जो अकाली दल के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं, ने जंडियाला विधानसभा क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवार डॉ. दलबीर सिंह वेरका के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों को गठबंधन प्रत्याशी की तरफ मोडऩे की कोशिश की। लगातार दस साल से सत्ता में चल रहे अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार के प्रति इस बार लोगों में नाराजगी का भाव है, इसे सुखबीर बादल अच्छे से समऌाते हैं, इसीलिए गरीब तबके के मतदाताओं को लुभाने के लिए उन्होंने वादों की ऌाड़ी लगाने में कोई हिचक नहीं दिखाई। पंजाब के किसानों को अकाली-भाजपा सरकार ने पहले ही मुफ्त बिजली की सुविधा दी हुई है, अब गरीब तबके के लोगों को मुफ्त गैस कनेक्शन देने का वादा किया गया है। इसके साथ ही लोगों से कहा गया है कि गरीब परिवारों की लड़कियों की शादी में मदद के लिए शुरु की गई शगुन योजना की राशि 15,000 रुपए से बढ़ा कर 51,000 कर दी जाएगी।
सत्ता में आने पर अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार नीले कार्ड धारकों को महीने में पांच किलो चीनी 10 रुपए और एक किलो घी 25 रुपए प्रति लीटर की दर से उपलब्ध करवाएगी। छोटे किसानों, छोटे व्यापारियों और निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों के इलाज के लिए राज्य सरकार की तरफ से उपलब्ध करवाई जाने वाली राशि 50,000 रुपए से बढ़ा कर एक लाख रुपए कर दी जाएगी। बुढ़ापा पेंशन की राशि को बढ़ा कर 2,000 रुपए महीना किया जाएगा।
बादल ने कहा कि अकाली दल जो वादा करता है, सत्ता में आने के बाद उसे पूरा भी करता है। उन्होंने किसानों को दी जा रही मुफ्त बिजली और आटा-दाल योजना का खास तौर पर जिक्र किया। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हमला बोलते हुए जूनियर बादल ने लोगों को याद दिलाया कि क्या कांग्रेस राज में मुफ्त बिजली और शगुन योजनाएं बंद नहीं कर दी गई थीं? उन्होंने लोगों को सावधान किया कि झूठ वादे करने वालों के प्रति उन्हें सचेत रहना होगा। बादल के साथ कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया भी जनसभा में मौजूद थे।

[@ Punjab Election-चुनावी रण में नहीं पार्टियों को महिलाओं पर भरोसा]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement