हांगझू। चीन के झेजियांग प्रांत में बुधवार को भूस्खलन के बाद अब तक 15 लोगों को बचाया जा चुका है जबकि 20 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं। चीन के सुइचांग काउंटी के सुकान गांव में बुधवार को तूफान मेगी की दस्तक के बाद गुरुवार रात को मलबे से एक 60 वर्षीय महिला और छह वर्षीय बच्चे का शव बाहर निकाला गया।