khaskhabar.com: शनिवार, 01 अक्टूबर 2016 11:11 AM (IST)
सुइचांग। पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत में बुधवार को आए भूस्खलन में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। प्रांतीय सूचना कार्यालय ने बताया कि बचावकर्मियों ने शुक्रवार को मलबे से चार शवों को बाहर निकाला, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढक़र सात हो गई है। बचावकर्मियों ने शुक्रवार दोपहर तक 15 लोगों को बचा लिया, जबकि 20 अन्य लापता हैं।