In cleanliness Banaras first, Aligarh second and Jhansi third number in UP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सफाई में यूपी में बनारस नं1, अलीगढ़ नं2 और झांसी नं 3

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 मई 2017 9:10 PM (IST)
सफाई में यूपी में बनारस नं1, अलीगढ़ नं2 और झांसी नं 3
झांसी। स्वच्छता अभियान मिशन को धरातल पर लाने के लिए केंद्र सरकार हर स्तर पर प्रयास कर रही है। यहां तक कि प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई जा रही है। वहीं दूसरी ओर शहरी विकास मंत्रालय द्वारा कराये गये सर्वे में सफाई के मामले में पूरे देश में झांसी को 166 वां स्थान मिला है। जबकि यूपी में बनारस को प्रथम स्थान, अलीगढ़ को द्वितीय और झांसी को तृतीय स्थान मिला है। जिसके लिए नगर आयुक्त अरुण प्रकाश को केन्द्रीय मंत्री वैंकय्या नायडू ने सम्मानित किया। देश में स्वच्छता में प्रथम स्थान मध्य प्रदेश के जनपद इंदौर को प्राप्त हुआ है। शहरी विकास मंत्रालय की तरफ से वर्ष 2017 में जनवरी और फरवरी में किये गये सर्वे के आधार पर वर्ष 2014 में प्रभावी किये गये स्वच्छता अभियान का सर्वे कराया गया है। सर्वे में पूरे देश में जहां मध्य प्रदेश का जनपद इंदौर पहले स्थान पर रहा है, वहीं झांसी को 166 वां स्थान प्राप्त हुआ। वहीं, सबसे प्रदूषित शहर उत्तर प्रदेश का जनपद गोड़ा है। दूसरी ओर यूपी में 50 से 62 शहर तीन सौ से नीचे की लिस्ट में हैं। झांसी मंडल के उरई शहर को 273 वां और ललितपुर 320 वां नंबर मिला है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement