Advertisement
चंडीगढ़ में कांग्रेस को डेमेज कंट्रोल में आ रहे पसीने, रूठों को मनाने में लग रही एनर्जी

उधर, असंतुष्ट बंसल समर्थक गुट का तर्क था कि बैठक में तिवारी उनकी बात नहीं सुन रहे थे। बैठक के बाद मनीष तिवारी से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि चुनाव का समय है वह तो महिला कांग्रेस अध्यक्ष से मिलने आए हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या नाराजगी दूर हो गई तो उनका सिर्फ इतना कहना था कि उन्होंने जो कहना था कह दिया और वह कुछ नहीं कहेंगे।
चंडीगढ़ कांग्रेस के हिमाचल सेल के नेताओं ने दिया पदों से इस्तीफा :
पार्टी से दूसरे दिन भी इस्तीफे का सिलसिला जारी रहा। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के ज्यादातर पदाधिकारियों ने अपने पद से कल इस्तीफा दिया थे और मंगलवार को फिर चंडीगढ़ कांग्रेस के हिमाचल सेल के चेयरमैन समेत 30 के करीब लोगों ने इस्तीफा दिया। अब तक 90 के करीब कांग्रेस पार्टी के अधिकारी इस्तीफा अपने पदों से दे चुके हैं। सभी पदाधिकारियों ने कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा भेज दिया है।
मौजूदा कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की पर फूट रहा गुस्साः
इन नेताओं ने दो टूक बात करते हुए कहा कि लक्की ने जिस तरह से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल जी के बारे में अपशब्द कहे, चंडीगढ़ के हर कांग्रेसी कार्यकतार्ओं को ठेस पहुंची है। लक्की ने बंसल के बारे में अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में पोस्टर जारी किया जिसमें लिखा है कि पवन बंसल के साथ खेल हो गया। इसके अलावा लक्की के व्हाट्स एप ग्रुप्स में बंसल को जिद्दी तानाशाह कह कर उनके बारे में अपशब्द कहे है। मीर गुलरिया ने कहा कि चंडीगढ़ में हिमाचल की करीबन 1 लाख वोट है। मनीष तिवारी जी का हम चंडीगढ़ में स्वागत करते हैं। लेकिन, इस लगी जो कांग्रेस के प्रधान है उनसे उनका इस्तीफा की मांग करते हैं वह इस्तीफा दे। क्योंकि उन्होंने मनीष तिवारी को पर्दे में रखकर जमीनी कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया है।
कांग्रेस कार्यालय में प्रॉपर्टी डीलिंग की दुकान खुलने का आरोपः
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पदों से अपना इस्तीफा देते हुए कहा कि पिछले 6 महीने से कांग्रेस के कार्यालय में पार्टी के हित की बजाय प्रॉपर्टी डीलिंग की दुकान से खुल गई है। यही नहीं कई घटनाक्रम के दौरान आलाकमान के नेताओं का चरित्र हनन भी किया जाता रहा है। कार्यकर्ताओं से मारपीट की घटनाएं आम सी है। जिसके कारण आम कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय जाना बंद कर दिया। यह सभी कार्यकर्ता एक आम कांग्रेस कार्यकर्ता की तरह पार्टी के लिए वफादारी से काम करेंगे आने वाले वक्त में।
प्रधान एचएस लक्की ने वीडियो जारी करके दी सफाईः
इधऱ, प्रधान एचएस लक्की ने कथित इंस्टाग्राम पोस्ट पर वीडियो जारी कर सफाई दी। अगर किसी के पास कोई मुद्दा है, तो हम इसे बंद कमरे में सुलझा सकते हैं, लेकिन इसे सार्वजनिक न करें। पूर्व सांसद पवन बंसल के खिलाफ पार्टी प्रमुख एचएस लक्की की एक कथित इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर चंडीगढ़ कांग्रेस के 50 से अधिक नेताओं के स्थानीय पार्टी इकाई से इस्तीफा देने के एक दिन बाद, लक्की ने एक वीडियो जारी कर पार्टी सदस्यों से मतभेदों को बंद दरवाजे के पीछे सुलझाने का आग्रह किया है।
तीन मिनट लंबे वीडियो में, कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि उन्हें पवन बंसल पर वह पोस्ट नहीं मिली जो उन्होंने कथित तौर पर सांझा की थी। हालांकि उन्होंने कहा कि जब उन्होंने क्रॉस-चेक किया, तो उन्हें पता चला कि विश्वविद्यालय के छात्र जो उनके इंस्टाग्राम हैंडल को संचालित करते हैं, उन्होंने शायद एक पोस्ट को लाइक या शेयर किया था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


