उन्होंने कहा कि 2017 में विकास की गति तेज होगी, सरकार ने कालेधन पर लगाम
लगाई। नोटबंदी भी बड़ा कदम रही है। जीएसटी और नोटबंदी दो ऐतिहासि फैसले
हैं। नोटबंदी से होने वाले फायदे गरीबों तक पहुंचाए जाएंगे, बैंक भी कर्ज
की दरों को कम कर पाएंगे। वित्त मंत्री ने एक बार फिर दोहराया कि नोटबंदी
की परेशानियां जल्द समाप्त होंगी, अगले वर्ष तक समस्या नहीं जाएगी। नोटबंदी
के बाद उन्होंने जनधन, आधार और मोबाइल बैकिंग पर सबसे ज्यादा जोर दिया।