महराजगंज। पनियरा क्षेत्र में तेन्दुए ने आज दो लोगों के ऊपर हमला कर दिया जिससे एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी और एक घायल हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुचितपुर बघौना गांव निवासी दरबारी और चिरंजीव सुबह रोहिन नदी के बन्धे पर शौच के लिए गये थे। इस बीच, वहां मौजूद तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया जिससे दोनो गम्भीर रुप से घायल हो गये। पास के खेतों में काम कर रहे लोगों के शोर मचाने पर वहां ग्रामीण इकट्ठा हो गये।
[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]