Advertisement
इमरान बोले, मैं कल 'पाकिस्तान के इतिहास में सबसे बड़े जुलूस' की अगुवाई करूंगा

उन्होंने कहा, "सत्ता छोड़ते ही उन्हें लोकतंत्र की याद आती है।"
जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री ने सवाल किया कि क्या पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी और जेयूआई-एफ के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान के इस्लामाबाद की ओर मार्च करने पर पीटीआई सरकार ने कोई गिरफ्तारी की थी।
पीटीआई नेता ने पाकिस्तान की न्यायपालिका का आह्वान करते हुए कहा कि अगर अदालतों ने देश में जो कुछ हो रहा है, उसे अनुमति दी तो अदालतों की प्रतिष्ठा धूमिल होगी और इसकी चुप्पी साबित करेगी कि देश में कोई लोकतंत्र नहीं है।
जियो न्यूज के अनुसार, इमरान ने कहा, "हम प्रत्येक अधिकारी और नौकरशाह के नाम नोट कर रहे हैं। नौकरशाही को हमारा संदेश है कि अगर वे अवैध आदेशों का पालन करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"
पीटीआई अध्यक्ष ने अपने समर्थकों से कहा कि वे 'डर की जंजीरों को तोड़ें' और उदाहरण के तौर पर देखें कि अफगानों ने विदेशी शक्तियों से कैसे लड़ाई की।
खान ने कहा कि सरकार ऐसे लोगों को जेल में नहीं डाल सकती, जो उनके समर्थन में इस्लामाबाद जाने को तैयार हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


