Advertisement
इमरान ने बेनामी संपत्तियों पर दिया कड़ी कार्रवाई का आदेश

सर्कुलर में कहा गया है कि सभी अधिकारियों को 30 सितंबर तक फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के चेयरमैन को एक रिपोर्ट और प्रधानमंत्री कार्यालय को रिपोर्ट की एक प्रति देने के लिए निर्देशित किया गया है।
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट में बताया गया कि, प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, बेनामी संपत्तियों को लेकर मंगलवार को हुई बैठक में, खान ने बेनामी संपत्तियों की पहचान करने और प्रांतीय सरकारों को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए कदम उठाने पर जोर दिया था।
पिछले महीने के दौरान, एफबीआर ने सफेदपोश अपराध पर कार्रवाई करने के लिए एक एंटी-बेनामी पहल महानिदेशालय की स्थापना की थी।
एफबीआर ने कहा कि बेनामी लेनदेन, बेनामी चल और अचल संपत्तियों, बैंक खातों, लक्जरी वाहनों, ऑफ-शोर निवेश और स्टॉक और शेयर के क्षेत्र में बढ़ती घटना देश की कर-निर्धारण प्रणाली के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक है।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


