Advertisement
कैबिनेट में फेरबदल को लेकर फिर से विचार कर रहे इमरान

सूत्र ने द एक्सप्रेस ट्रिब्यून को बताया कि रक्षा, आंतरिक, शिक्षा, सूचना और रक्षा उत्पादन के पोर्टफोलियों में फेरबदल हो सकता है।
इस दौरान रक्षा मंत्री परवेज खटक को आंतरिक मंत्रालय(इंटिरियर मिनस्ट्रिी) का भार सौंपे जाने की प्रबल संभावना है। ऐसा अनुमान इसलिए लगाया जा रहा है, क्योंकि पहली बार पीटीआई सरकार द्वारा कैबिनेट मंत्री गठित किए जाने के दौरान उन्होंने इस विभाग को अपने पास रखने की इच्छा जाहिर की थी।
सूत्र ने आगे बताया कि रक्षा उत्पादन(डिफेंस प्रोडक्शन) मंत्री जुबैदा जलाल को शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक प्रदर्शन और जनरल परवेज मुशर्रफ के शासन के दौरान मंत्रालय चलाने के उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें यह मंत्रालय दिए जाने पर विचार किया जा रहा है।
हालांकि दूसरे फेरबदल को लेकर अटकलें काफी दिनों से चल रही हैं। वहीं सरकार ने भी आधिकारिक तौर पर इसकी न तो पुष्टि ही की है और न ही खंडन ही किया है।
इस बारे में एक मंत्री ने द एक्सप्रेस ट्रिब्यून को बताया कि कैबिनेट में फेरबदल करने का विशेष अधिकार प्रधानमंत्री के पास है।
हालांकि उन्होंने यह संकेत भी दिए कि यदि कोई फेरबदल होता भी है, या ऐसा कुछ तय किया जाता है तो वह अक्टूबर के शुरुआत में ही होगा। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


