Advertisement
आर्मी-एयरफोर्स में बेहतर तालमेल, एयरफोर्स चीफ ने किया संवाद

गौरतलब है कि 11 नवंबर को नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में मैकेनाइज्ड फोर्सेज संगोष्ठी 2026 आयोजित की गई थी। इसमें ‘भारतीय उपमहाद्वीप में भविष्य के युद्ध की परिकल्पना’ विषय पर कैवेलरी मेमोरियल संबोधन दिया गया। दो दिवसीय इस संगोष्ठी का आयोजन कैवेलरी ऑफिसर्स एसोसिएशन ने मैकेनाइज्ड फोर्सेज महानिदेशालय के सहयोग से किया है।
इसमें सेना के वरिष्ठ सेवारत अधिकारी, पूर्व सैन्य अधिकारी, रक्षा वैज्ञानिक, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और सामरिक मामलों के विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं। यहां थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने स्पष्ट किया था कि सभी बदलावों के केंद्र में हमेशा सैनिक यानी योद्धा रहना चाहिए। थल सेनाध्यक्ष ने भविष्य के युद्ध में तीनों सेनाओं के बीच संयुक्तता और बेहतर तालमेल को बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि बदलते युद्धक्षेत्र में अलग-अलग सैन्य सेवाओं और विभिन्न क्षेत्रों के बीच निर्बाध समन्वय जरूरी होगा।
ऑपरेशन सिंदूर में भी थलसेना, नौसेना और वायुसेना के बीच बेहतरीन तालमेल दिखा था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कह चुके हैं कि तीनों सेनाओं ने एक-दूसरे के साथ मिलकर अपनी क्षमताओं का प्रभावी इस्तेमाल किया। भविष्य में भी सैन्य योजनाओं और अभियानों को संयुक्तता और एकीकृत प्रयासों के आधार पर आगे बढ़ाना होगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


