Advertisement
अतिरिक्त अमेरिकी टैरिफ लागू होने से भारत के 48 अरब डॉलर के निर्यात पर हो सकता है असर !

उन्होंने आगे कहा कि सरकार देश के राष्ट्रीय हितों को सुरक्षित करने और हमारे किसानों, श्रमिकों, उद्यमियों, निर्यातकों, एमएसएमई और उद्योग के सभी वर्गों के कल्याण की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी, जिसमें उचित निर्यात संवर्धन और व्यापार विविधीकरण के उपाय भी शामिल हैं।
सरकार ने आगे बताया कि अमेरिका को होने वाले व्यापारिक निर्यात का 55 प्रतिशत हिस्सा अमेरिकी रेसिप्रोकल टैरिफ की पहली किश्त (25 प्रतिशत) के दायरे में आ गया है।
अभी तक भारतीय फार्मास्यूटिकल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात पर अमेरिका ने कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगाया गया है।
टैरिफ पर केंद्र सरकार के बयान के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा की गई घोषणा "अनुचित और अतार्किक" है।
सरकार ने बयान में कहा था, "हमने इन मुद्दों पर अपनी स्थिति पहले ही स्पष्ट कर दी है, जिसमें यह तथ्य भी शामिल है कि हमारा आयात बाजार कारकों पर आधारित है और भारत के 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के समग्र उद्देश्य से किया जाता है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


