Advertisement
लेटरल एंट्री के जरिए प्रशासनिक तंत्र में नई जान फूंकने के लिए मोदी सरकार का महत्वपूर्ण कदम

सरकार का मानना है कि डोमेन एक्सपर्ट्स के आने से नीति निर्माण और कार्यान्वयन में सुधार होगा। यह एक्सपर्ट्स निजी क्षेत्र में अपने क्षेत्र में विशेष अनुभव रखते हैं। इसके पीछे सरकार का उद्देश्य सरकारी क्षेत्र में विशेष ज्ञान और निजी क्षेत्र के अनुभव को शामिल करना है।
लेटरल एंट्री अपने आप में एक दिलचस्प पहल रही है। इससे पहले केंद्रीय नौकरशाही में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ही शामिल होते रहे हैं। मोदी सरकार ने शासन में अपेक्षाकृत नया दृष्टिकोण लाते हुए, पारंपरिक सिविल सेवाओं के बाहर से पेशेवरों को लाने के लिए लेटरल एंट्री शुरू थी। साल 2019 में ऐसे कई लोगों को पहली बार सरकारी नौकरी मिली थी।
लेटरल एंट्री के जरिए नए लोगों के नए विचार और अनुभव का लाभ लेने के लिए ऐसे विशेषज्ञों को भर्ती किया जा चुका है, जिनको अर्थव्यवस्था, बुनियादी ढांचा, और कृषि जैसे क्षेत्रों का अच्छा ज्ञान था। पिछले पांच सालों में सरकार ने कुछ बैच में इन डोमेन स्पेशलिस्ट को भर्तियां दी हैं। इनमें से कुछ लोगों को संयुक्त सचिव के पद पर रहने के लिए एक्सटेंशन भी दिया गया है।
हालांकि, लेटरल एंट्री में संभावनाओं के साथ कुछ चुनौतियां भी हैं। कुछ विशेषज्ञ नई सोच और प्रभावी बदलाव लाए हैं, तो कुछ को नौकरशाही की जटिलताओं से जूझना पड़ा है। लेटरल एंट्री के विशेषज्ञों को सरकारी कामकाज के अनुकूल ढालना बड़ी चुनौती है। इसलिए, लेटरल एंट्री में कुछ ऐसे भी लोग थे जो सरकारी नौकरी छोड़कर वापस निजी क्षेत्र में चले गए।
इन सब चुनौतियों के बावजूद, हालिया समय में यह लेटरल एंट्री के लिए सबसे बड़ा बैच है और यह नौकरशाही में सुधार लाने और बाहरी प्रतिभाओं का उपयोग करने की मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


