Advertisement
सौ दिवसीय कार्य योजना का समय बद्धता के साथ करें क्रियान्वयन - शासन सचिव कृष्ण कुणाल

इससे पूर्व महिला एवं बाल विकास शासन सचिव ने निदेशालय समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) के जयपुर स्थित मुख्यालय भवन का निरीक्षण किया। महिला एवं बाल विकास शासन सचिव ने निरीक्षण के दौरान स्टोर और रिकॉर्ड रूम को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए विभागीय रिकॉर्ड को ऑनलाइन किया जाए तथा ई - फाइलिंग व्यवस्था को सौ प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने निर्देश दिए की कार्यालय परिसर में पेयजल और शौचालय की व्यवस्था सुचारू रहे। उन्होंने शौचायलयों में सफाई रखने के साथ ही मुख्यालय के सभी कक्षों में साफ सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गन्दगी अथवा धूल-डस्त होने पर कर्मचारियों अधिकारियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और उन्हें अस्थमा जैसी कई बीमारियां हो सकती है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव के निर्देशानुसार कार्यालय परिसर में पीने के पानी के लिए प्लास्टिक बोतलों का उपयोग न किया जाए। इस हेतु शीशे की बोतलों जैसे वैकल्पिक साधनों का उपयोग किया जाए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


