impact of the campaign: sales increased platform tickets at these stations including Jhansi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अभियान का असर : झांसी सहित इन स्टेशनों पर बढ़ी प्लेटफार्म टिकट की बिक्री

khaskhabar.com: गुरुवार, 16 मार्च 2017 9:47 PM (IST)
अभियान का असर : झांसी सहित इन स्टेशनों पर बढ़ी प्लेटफार्म टिकट की बिक्री
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक एम.सी. चौहान के निर्देश पर झांसी, इलाहाबाद, ग्वालियर और कानपुर रेलवे स्टेशनों पर पिछले कई महीनों में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया ,जिससे प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री में बढ़ोत्तरी हुई है। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा मार्च माह के दूसरे सप्‍ताह में पॉच दिनों का विशेष टिकट जाँच अभियान चलाया गया जिससे इलाहाबाद, कानपुर, झाँसी तथा ग्वालियर परिक्षेत्रों में कुल 2118 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 810920 रूपये जुर्माना वसूला गया। रेलवे का दावा है कि इस विशेष टिकट जांच अभियान से जहां एक ओर यात्रा टिकटों तथा प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री में बढ़ोत्तरी हुयी है और बिना टिकट चलने वालों में भय व्याप्त हुआ है इससे कानून व्यवस्था की स्थिति सुधार हो रहा है।
मार्च में इलाहाबाद स्टेशन की टिकट बिक्री में पिछले वर्ष की तुलना में 4.3%, कानपुर स्टेशन पर लगभग 1%, झांसी स्टेशन पर लगभग 2.5% एवं ग्वालियर स्टेशन पर 7.7% की वृद्धि दर्ज की गयी। टिकट जांच अभियान के दौरान देखा गया है कि बिना टिकट यात्रा करने वालों में छात्रों, महिलाओं के साथ तमाम सिपाही व वकील आदि यात्रा करते पाये गये।
बिना टिकट पकड़ जाने के बावजूद यात्री सीधे तौर पर जुर्माना नहीं भरते तथा कई यात्री चेकिंग स्‍टाफ से अभ्रदता तक करने लगते हैं, परन्‍तु आरपीएफ के जवानों की सहायता से जुर्माना राशि वसूल किया जाता है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement