Advertisement
मथुरा में जन्माष्टमी पर भक्तों में जबरदस्त उत्साह, ढोल-नगाड़ों और भजनों से गूंज रही जन्मभूमि

एक अन्य भक्त मोहन सिंह ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "हम यहां लगभग 15 सालों से त्योहार मना रहे हैं। इससे हमें बहुत खुशी मिलती है। हम जब भी आते हैं, यहां खूब नाचते हैं। मैं खुद नहीं नाचता बल्कि कान्हा खुद नचाते हैं।"
एक और श्रद्धालु ने कहा, "कन्हैया जी के आशीर्वाद से मुझे संत रस जी के दर्शन हुए हैं। अब तक हर साल इसकी भव्यता बढ़ती ही जा रही है। बहुत आराम से दर्शन हो रहे हैं। किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो रही है।"
एक महिला भक्त ने बताया, "मथुरा मेरी ससुराल है। मैं यहीं रहती हूं, इसलिए रोज भगवान के दर्शन करने आती हूं लेकिन आज पहली बार है कि जन्माष्टमी पर दर्शन करने आई हूं। बहुत अच्छा लग रहा है।"
वहीं, एक अन्य महिला भक्त ने कहा कि वह पिछले 20 साल से मंदिर आ रही हैं। उन्होंने कहा, "जब नहीं आती हूं तो ऐसा लगता है कि कुछ छूट गया। यहां अब काफी अच्छी व्यवस्था है। आराम से दर्शन हो जाते हैं। आज भी बहुत अच्छी सुविधा है।"
एक भक्त ने बताया, "मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मैं यहां सुबह 3 बजे आया था। यहां की सुविधाएं पहले से कहीं बेहतर हैं और मुझे बहुत मजा आ रहा है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
मथुरा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


