IITian Vipra Goyal gets Best Rural Development Initiative Award-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आईआईटियन विप्र गोयल को मिला 'सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण विकास पहल' अवार्ड

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 अगस्त 2024 7:36 PM (IST)
आईआईटियन विप्र गोयल को मिला 'सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण विकास पहल' अवार्ड
दौसा। जिले की छारेड़ा ग्राम पंचायत को देश की पहली जल-ऊर्जा-रोजगार आत्मनिर्भर ग्राम पंचायत बनाने में प्रयासरत, विप्र गोयल को गुडगांव के होटल हयात में सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण विकास पहल अवार्ड से नवाज़ा गया। वैश्विक सीएसआर, सततता व पर्यावरण सरंरक्षण 2024 के इस समारोह में विप्र गोयल ने आत्मनिर्भर गांव, विकसित भारत के अपने जीवन संकल्प पर कई बड़े राष्ट्रीय व वैश्विक-कॉर्पोरेट्स और विचारकों जैसे अमेजन, डिएगो, ईवाय, केपीएम्जी, वॉल्वो, आईबीएम्, डिलोइट, बोष, केस्टरोल, वीऍफ़एस, इत्यादि कंपनियों के समक्ष अपना प्लान भी रखा। सभी ने विप्र के जज्बे व भारत के गांवों को लेकर अपनी संवेदनशीलता की प्रशंसा की। आईआईटी बॉम्बे इस समारोह का शैक्षणिक सहयोगी रहा। भारत सरकार में अपनी सेवाएं दे चुके विप्र गोयल का यह सपना है कि भारत का गांव-गांव पानी, बिजली व रोजगार में आत्मनिर्भर बने। छारेड़ा ग्राम पंचायत में विप्र गोयल निवासी किसानों की भूमि के 5-5 प्रतिशत हिस्से पर 10-फ़ीट गहरे कुंडे खुदवाकर क्षेत्रीय किसानों की बारामासी पानी की व्यवस्था कर रहे हैं।
विप्र गोयल का कहना है कि ऐसा करने पर दौसा के किसानों के लिए बारामासी पानी की व्यवस्था तो होगी ही, साथ ही, ट्यूबवेल के प्रयोग में कमी आने से, दौसा का भूजल स्तर भी ऊपर उठने लगेगा। अगर ये मिशन सफल होता है तो सम्पूर्ण दौसा का भूजल स्तर इतना ऊंचा आ जाएगा कि दौसा की क्षेत्रीय नदियां बारामासी बहती हुई दिखेंगी। वनस्पति सघनता बढ़ने से क्षेत्रीय बरसात में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इसीलिए प्रकृति के इस ऐतिहासिक संरक्षण पहल में किसानों को साथ लेना बहुत ही जरूरी है।
इस प्रोग्राम में विप्र ने कहा कि यह अवार्ड उनका नहीं अपितु उन सहयोगियों का है जो आज भी देश के लिए व किसानों के लिए बहुत ही संवेदनशीलता से सोचते हैं। विप्र ऐसे दानदाताओं, कॉर्पोरेट्स व सहयोगियों को सलाम करते हैं और इसे ही सच्चा देश प्रेम मानते हैं। दौसा विप्र की पैतृक भूमि है। छारेड़ा को अपितु सम्पूर्ण दौसा क्षेत्र को विप्र भारत का पहला विकसित क्षेत्र बनाने में अब प्रयासरत हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement