नई दिल्ली। अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम पेंडिंग है तो उसे शुक्रवार को ही निपटा लें। क्योंकि अगले पांच दिन बैंकों में छुट्टियां हैं। त्योहारी सीजन को देखते हुए इन लगातार पांच छुट्टियों से आम आदमी को परेशानी हो सकती है। हालांकि बैंकों को कहना है कि एटीएम में कैश की कमी नहीं होने दी जाएगी।