If there is a threat, Indian workers will be brought back to India from Israel: Anil Rajbhar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खतरा होगा तो इजरायल से भारतीय श्रमिकों को भारत वापिस लाया जाएगा: अनिल राजभर

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 जून 2025 1:40 PM (IST)
खतरा होगा तो इजरायल से भारतीय श्रमिकों को भारत वापिस लाया जाएगा: अनिल राजभर
लखनऊ, । इजरायल और ईरान के बीच बढ़ रहे तनाव के बीच इजरायल में फंसे भारतीय श्रमिकों को लेकर भारत में उनके परिजन चिंतित हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने आश्वस्त किया है कि जरूरत पड़ेगी तो श्रमिकों को भारत लाया जाएगा। अनिल राजभर ने गुरुवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने कहा कि इजरायल में जहां हमारे श्रमिक काम करते हैं, वहां से युद्ध का क्षेत्र काफी दूर है। इसलिए, अभी किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर श्रमिकों की जान पर कोई खतरा होता है तो उन्हें भारत लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी नजर बनी हुई है। अगर श्रमिकों की जान पर कोई भी खतरा होगा तो उन्हें सुरक्षित भारत लाने के लिए रास्ता निकालेंगे।
योग दिवस पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन के बयान पर यूपी सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं है, कोई नई बात नहीं है। हर बात को धर्म के साथ जोड़कर समाजवादी पार्टी को प्रदेश की सरकार के हर फैसले के खिलाफ जाना है। इनका काम बस विरोध करना है, समाज को गुमराह करना रह गया है। यह समाजवादी पार्टी का फैशन बन चुका है।
उन्होंने आगे कहा कि 21 जून को पूरी दुनिया योग दिवस मनाती है। पूरा विश्व भारत के पीछे खड़ा रहता है। भारत के साथ पूरी दुनिया एक साथ योग करती है। योग सेहत के लिए फायदेमंद है। लेकिन, विपक्ष को इन बातों से कुछ भी लेना देना नहीं है। समाजवादी पार्टी के पास एक ही काम है कि सरकार का किस प्रकार से विरोध करना है।
बता दें कि एस. टी. हसन ने योग दिवस पर कर्मचारियों को दिए जाने वाले विशेष ब्रेक को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि योगा डे पर ब्रेक देने की कोई आवश्यकता नहीं है। कर्मचारी चाहें तो घर से योग करके कार्यालय आ सकते हैं। जब मुसलमानों को नमाज के लिए आधे घंटे का भी ब्रेक नहीं दिया जाता, तो योग के लिए विशेष ब्रेक देना कहां तक उचित है?
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement