Advertisement
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आईईडी ब्लास्ट, रेलवे ट्रैक के उड़े परखच्चे

धमाके के बाद, पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और सुरक्षा बलों की एक बड़ी टीम मौके पर पहुंची और घटना में शामिल लोगों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
बता दें, इससे पहले नवंबर में ऐसा ही एक मामला सामने आया था। पाकिस्तान के बलूचिस्तान के बोलन पास इलाके में जफ्फार एक्सप्रेस पर हमला हुआ था। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे अधिकारियों ने कहा था कि जफ्फार एक्सप्रेस क्वेटा से पेशावर जा रही थी, तभी हथियारबंद लोगों ने ट्रेन को निशाना बनाया।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, हथियारबंद लोगों ने ट्रेन पर तब फायरिंग की जब वह आब-ए-गम के पास पहुंची। वहीं ट्रेन में यात्रा कर रहे रेलवे पुलिस समेत सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की।
हालांकि, सुरक्षाकर्मियों के साथ थोड़ी देर की गोलीबारी के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
इससे पहले अधिकारियों ने जानकारी दी थी कि 7 अक्टूबर को सिंध के शिकारपुर जिले में क्वेटा जाने वाली जफ्फार एक्सप्रेस को निशाना बनाकर किए गए एक धमाके में कम से कम सात लोग घायल हो गए।
शिकारपुर के डिप्टी कमिश्नर शकील अब्रो ने कहा था कि 7 अक्टूबर को सुबह 8:15 बजे (स्थानीय समयानुसार) रेलवे ट्रैक पर एक धमाका हुआ। ये विस्फोट सुल्तान कोट रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर की दूरी पर हुआ, जिसमें सात लोग घायल हुए।
इस साल की शुरुआत में, क्वेटा से पेशावर जा रही जफ्फार एक्सप्रेस पैसेंजर ट्रेन को बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) की मजीद ब्रिगेड ने हाईजैक कर लिया था, और 400 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया था। बलूचिस्तान में बोलन दर्रे के धाबर इलाके में पटरी उड़ने के बाद 11 मार्च को ट्रेन रोकनी पड़ी थी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


