Idea Cellular achieves highest 4G upload speed: trai-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आइडिया ने सर्वाधिक 4जी अपलोड स्पीड हासिल की : ट्राई

khaskhabar.com: सोमवार, 05 जून 2017 11:32 PM (IST)
आइडिया ने सर्वाधिक 4जी अपलोड स्पीड हासिल की : ट्राई
नई दिल्ली। पूरे भारत में ब्रॉडबैंड की पहुंच के साथ आइडिया सेलुलर ने मई महीने में सर्वाधिक अपलोड स्पीड हासिल की है। यह जानकारी ट्राई के माईस्पीड एप द्वारा दी गई। ट्राई के आंकड़ों के अनुसार, मई में आइडिया सेलुलर औसत अपलोड 4जी स्पीड में चार्ट में सबसे ऊपर रहा तथा इसकी अपलोड स्पीड 8.45 एमवीपीएस रही। आइडिया ने इसी अवधि में 13.7 एमवीपीएस की औसत डाउनलोड स्पीड दर्ज की। आइडिया सेलुलर के मुख्य विपणन अधिकारी, शशि शंकर ने कहा, ‘‘यह पूरे देश में मोबाईल ब्रॉडबैंड इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश पर हमारे निरंतर केंद्रण का प्रमाण है। ट्राई का माईस्पीड परिणाम इस बात का प्रमाण है कि आइडिया के ग्राहक इंटरनेट से जुड़ गए हैं, जो वीडियो डाउनलोड, म्यूजिक, गेमिंग, लाईव स्ट्रीमिंग आदि करते हैं।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement