ICARs Net Examination passed by 149 students-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आईसीएआर की नेट परीक्षा 149 छात्रों ने पास कर रिकार्ड बनाया

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 जून 2017 10:15 PM (IST)
आईसीएआर की नेट परीक्षा 149 छात्रों ने पास कर रिकार्ड बनाया
चंडीगढ़। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् (आईसीएआर) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय योग्यता परीक्षा (नेट) में बड़ी सफलता हासिल की है। हाल ही में आयोजित इस परीक्षा में विश्वविद्यालय के 149 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल करके एक रिकार्ड स्थापित किया है। विश्वविद्यालय के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस विश्वविद्यालय के 79 विद्यार्थियों ने कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड की प्री-एग्रीकल्चरल रिसर्च साइंटिस्ट परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। उन्होंने बताया कि यह शायद पहला अवसर है जब इस विष्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने इतनी बड़ी संख्या में इन परीक्षाओं में सफलता पाई है। इन परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वालों में हकृवि के एग्रीकल्चर, होम साइंस, बेसिक साइंस तथा एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग कालेजों के विद्यार्थी शामिल हैं। प्रवक्ता के अनुसार इन विद्यार्थियों ने अपनी इस सफलता में विश्वविद्यालय के उच्च शैक्षणिक मानकों तथा उम्दा ढाँचागत सुविधाओं के अतिरिक्त यहां के शांत माहौल का मुख्य योगदान बताया है। यहाँ उल्लेखनीय है कि कुलपति प्रो. के.पी. सिंह के दिषा-निर्देष में हाल ही में जूनियर व सीनियर रिसर्च फैलो, नेट तथा एआरएस जैसी परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को तैयार करने के लिए एक सैंटर ऑफ एक्सेलैंस की भी स्थापना की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement