नई दिल्ली। इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने
नोटबंदी पर अपने सदस्यों को चुप रहने की अपनी राय एक दिन बाद ही वापस ले ली
है। आईसीएआई ने नौ दिसंबर को एक एडवायजरी जारीकर केंद्र सरकार के नोटबंदी
के फैसले की आलोचना नहीं करने की चेतावनी दी थी।
संस्था ने अपनी
वेबसाइट पर एडवायजरी में जारीकर निर्देश दिए थे कि, सभी सदस्यों को सलाह दी
जाती है कि नोटबंदी को लेकर अपने ग्राहक को राय देने और किसी अन्य
प्लेटफॉर्म पर विचार व्यक्त करने को लेकर सावधान रहें। इन निर्देशों की
कड़ी आलोचना होने के बाद आईसीएआई ने 10 दिसंबर को वापिस ले लिया है। इस
एडवायजरी की सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना की गई थी जिसके बाद इसे हटा लिया
गया। वेबसाइट पर आईसीएआई के प्रेसिडेंट देवराज रेड्डी की घोषणा में लिखा था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नोटबंदी का फैसला आर्थिक विकास को गति देगा।
-> खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार
बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह