IAS Sushma Arora takes over as Managing Director, Rajfed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

IAS सुषमा अरोड़ा ने प्रबंध निदेशक, राजफैड़ का पदभार संभाला

khaskhabar.com: सोमवार, 23 सितम्बर 2019 4:29 PM (IST)
IAS सुषमा अरोड़ा ने प्रबंध निदेशक, राजफैड़ का पदभार संभाला
जयपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सुषमा अरोड़ा ने सोमवार को यहां राजफैड़ कार्यालय में प्रबंध निदेशक राजफैड़ का कार्यभार संभाला। कार्यभार संभालने के बाद अरोड़ा ने सभी अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा की सभी अधिकारी-कर्मचारी टीम भावना से कार्य करते हुए सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने के साथ आगे बढ़ाये। उन्होंने कहा की राजफैड़ मूल रूप से किसानों को सेवाएं प्रदान करता है। अरोड़ा ने कहा कि पूर्ण संवेदनशीलता के साथ कार्य कर सरकार की नीतियों एवं योजनाओं का पात्र किसान तक लाभ पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाये। उल्लेखनीय है की अरोड़ा इससे पहले निदेशक, आईसीडीएस के पद पर कार्यरत थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement