IAF says, Wreckage of missing AN-32 plane found in Arunachal Pradesh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

IAF ने कहा, AN-32 विमान का मलबा अरुणाचल में दिखा, 13 लोग थे सवार

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 जून 2019 7:17 PM (IST)
IAF ने कहा, AN-32 विमान का मलबा अरुणाचल में दिखा, 13 लोग थे सवार
नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने मंगलवार को कहा कि तीन जून को 13 लोगों के साथ लापता हुए एएन-32 विमान का मलबा अरुणाचल प्रदेश में देखा गया है। भारतीय वायुसेना के प्रवक्ता विंग कमांडर रत्नाकर सिंह ने आईएएनएस से कहा कि खोज के विस्तृत क्षेत्र में एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने 12,000 फुट की अनुमानित ऊंचाई पर टेटो के उत्तर-पूर्व में लापता ट्रांसपोर्टर विमान एएन-32 के मलबे को लीपो में देखा है। सिंह ने कहा कि हमारा अगला प्रयास है कि हम मलबे वाली जगह पर जाएं और टेल नंबर के-2752 वाले दुर्घटनाग्रस्त विमान के ब्लैक बॉक्स और सीवीआर की खोज करें। 3 जून को रूसी मूल के एएन-32 विमान ने असम के जोरहाट एयरबेस से चीनी सीमा के नजदीक अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम सियांग जिले के मेचुका एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड के लिए उड़ान भरी थी। विमान का दोपहर 1.30 बजे ग्राउंड स्टाफ से संपर्क टूट गया था। पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल आर.डी. माथुर खोज और बचाव कार्यो की निगरानी कर रहे हैं। वायुसेना ने आठ जून को लापता विमान के स्थान का पता या इससे संबंधित जानकारी देने के लिए पांच लाख रुपए इनाम की घोषणा की थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement