IAF Pilot Abhinandan Varthaman To Move Out Of Srinagar In New Posting-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विंग कमांडर अभिनंदन का एयरफोर्स ने किया ट्रांसफर, बताई ये वजह

khaskhabar.com: शनिवार, 20 अप्रैल 2019 7:34 PM (IST)
विंग कमांडर अभिनंदन का एयरफोर्स ने किया ट्रांसफर, बताई ये वजह
नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान का एयरफोर्स ने सुरक्षा की चिंताओं को लेकर श्रीनगर एयरबेस से बाहर ट्रांसफर कर दिया है। कश्मीर घाटी में उनकी सुरक्षा की चिंताओं को लेकर ये फैसला किया गया है। अधिकारी को पश्चिमी क्षेत्र के एक महत्वपूर्ण एयरबेस में तैनात किया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, अधिकारी का पदस्थापन आदेश जारी कर दिया गया है और वह जल्द ही श्रीनगर हवाई अड्डे से अपने नए स्थान पर चले जाएंगे। नई पोस्टिंग (सुरक्षा कारणों से एयरबेस के नाम को रोक दिया गया) भी एक फाइटर बेस है और यदि अधिकारी को उड़ान भरने के लिए मंजूरी दे दी जाती है, तो वह अपने उड़ान कर्तव्यों को जारी रखने में सक्षम होंगे। गौरतलब है कि 27 फरवरी को अभिनंदन लड़ाकू विमान मिग 21 बिसोन को उड़ाकर पाकिस्तान ले गए थे। पाकिस्तानी वायुसेना ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। विमान पाकिस्तानी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हालांकि 2 दिन बाद ही पाकिस्तान ने उन्हें रिहा कर दिया था। 26 फरवरी को भारतीय वायु सेना द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में की गई एयर स्ट्राइक के अगले दिन पाकिस्तान की वायु सेना ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की थी। इस पर भारतीय वायु सेना ने जवाबी कार्रवाई की। हवाई लड़ाई के दौरान अभिनंदन का मिग पाकिस्तानी सीमा में गिरने के बाद उन्हें पाकिस्तान द्वारा बंदी बना लिया गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement