Advertisement
बालासाहेब के प्रति अपने प्रेम और निष्ठा को साबित करने के लिए मुझे किसी प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं : शाइना एनसी

बालासाहेब की तस्वीर फाड़ने को लेकर चल रहे विवाद पर शाइना एनसी ने माफी मांगी है। उन्होंने कहा, "कल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मैंने बालासाहेब के विचारों का संदर्भ दिया था। हालांकि, मेरी कार्रवाई और बयान को जानबूझकर गलत तरीके से पेश किया गया। मेरा इरादा कभी भी बालासाहेब का अनादर करने का नहीं था बल्कि मैं तो उन्हीं के जीवनभर संजोए गए प्रखर विचारों से प्रेरणा लेती हूं।"
शिवसेना प्रवक्ता ने कहा, "बालासाहेब के प्रति आम जनता के मन में जो श्रद्धा और प्रेम है, उसे मैं पूरी तरह समझती हूं। मेरे लिए और करोड़ों लोगों के लिए बालासाहेब केवल एक नेता नहीं बल्कि देवतुल्य व्यक्तित्व थे। मेरी किसी कार्रवाई से यदि सच्चे शिवसैनिकों या बालासाहेब के प्रशंसकों की भावनाएं अनजाने में आहत हुई हैं, तो मैं दिल से उनसे माफी मांगती हूं। हालांकि, जिन्होंने मेरी इस कार्रवाई का गलत अर्थ निकालकर राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश की, उन्हें मैं दो टूक कहना चाहती हूं कि बालासाहेब के प्रति अपने प्रेम और निष्ठा को साबित करने के लिए मुझे किसी के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है।"
शाइना एनसी ने कहा, "सत्ता और स्वार्थ के लिए बालासाहेब के विचारों से समझौता करने वाले लोग मुझे बालासाहेब के विचारों का पाठ न पढ़ाएं। कुछ रिश्ते और कुछ आत्मीय संबंध सत्ता और स्वार्थ की राजनीति से कहीं ऊपर होते हैं। बालासाहेब का आशीर्वाद और उनसे जुड़ी यादें ही मेरी असली ताकत हैं और इसे कोई भी मुझसे छीन नहीं सकता।"
इसके पहले शाइना एनसी ने एक्स पर पोस्ट किया था, "मुझे दिखाएं कि मैंने 'हिंदू हृदय सम्राट' बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर कहां फाड़ी है या उसका अपमान किया है। किसी घटना को जानबूझकर तोड़-मरोड़ कर एक झूठा नैरेटिव बनाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो कोई भी मेरे खिलाफ मानहानिपूर्ण बातें फैलाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जैसा कि मैंने कहा है, मैं मणिशंकर अय्यर की तस्वीर हजार बार फाड़ूंगी और यही तो हमें बालासाहेब ने सिखाया है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


