Advertisement
'मुझे किसी से सर्टिफिकेट नहीं चाहिए,' कंगना के बाद बाबा रामदेव ने बृजभूषण पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि देश की शिक्षा बदलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की शिक्षा में बदलाव तीन कामों से आएगा। 'वन नेशन, वन एजुकेशन', 'वन नेशन, वन इलेक्शन', क्योंकि देश में गुरुजनों का ज्यादातर समय तो चुनाव कराने में लग जाता है। इसके साथ ही शिक्षा में भारतीय संस्कृति का समावेश हो।
उन्होंने कहा कि अंग्रेज चले गए, लेकिन अंग्रेजी छोड़ गए। शिक्षा और चिकित्सा में अंग्रेजी का जो बोलबाला है, वो खत्म होना चाहिए, और शिक्षा में इंडियन नॉलेज सिस्टम का सामवेश होना चाहिए।
यूजीसी और आरक्षण आंदोलन पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग सड़कों से लेकर संसद तक हंगामा करके देश की सत्ता हथियाना चाहते हैं। देश लोकतंत्र से चलेगा, अगर किसी को प्रधानमंत्री बनना है तो जनता की वोट से चुनकर बनें। वंदे मातरम विवाद पर उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने न संस्कृत और न ही संस्कृति का बोध है। हमारे लिए भारत माता सर्वोच्च है। जिन लोगों को संस्कृत और संस्कृति का बोध नहीं उनको भारत के बारे में थोड़ा ज्ञान अर्जित करना चाहिए।
इससे पहले बाबा रामदेव ने जेन-जी को लेकर कंगना रनौत के ‘जेनरेशन गटर’ वाले बयान की आलोचना की थी। बाबा रामदेव ने जेन-जी को लेकर कंगना की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, “उनकी क्वालिफिकेशन क्या है? उनका बचपन कैसा रहा है? उनकी जवानी कैसी रही है? उन्होंने कहा कि मैं ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहता। ऐसे किसी भी देश के जवान को गटर-पटर बोलना, ये बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


