प्लेन की रफ्तार को मात देती है यह ट्रेन, 70 मिनट में मुंबई से दिल्ली का सफर
khaskhabar.com: बुधवार, 18 जनवरी 2017 11:24 AM (IST)
नई दिल्ली। अब आपको दिल्ली से मुंबई जाने या आने के लिए आकाश में उडऩे की जरूरत नहीं पड़ेगी, आपको प्लेन से भी पहले रेल मार्ग से पहुंच सकेंगे। फिलहाल दिल्ली से मुंबई प्लेन से सफर करने में लगभग दो घंटे का समय लगता है, जबकि ट्रेन से सफर करने पर 15 घंटे से अधिक का समय, मगर आने वाले समय में दिल्ली से मुंबई तक का सफर ट्रेन से आप मात्र 70 मिनट में पूरा करेंगे। दरअसल, भारत सरकार दिल्ली, मुंबई समेत 6 शहरों के बीच हाइपरलूप ट्रेन चलाने का विचार कर रही है।
हाइपरलूप ट्रांसपोर्टेशन टेक्नोलॉजी ने भारत के सामने एक हायपर लूप ट्रेन का प्रस्ताव रखा है। अमेरिकी कंपनी हाइपरलूप वन के चेयरमैन एलन मस्क ने भारत सरकार को प्रस्ताव दिया है कि चेन्नई से बेंगलुरू के बीच ट्रैवल पॉड्स के जरिए 1200 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से लोग यात्रा कर सकेंगे।