hyena assault on farmer returning from field in bhilwara district-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खेत से लौट रहे किसान पर जरख ने किया हमला

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 नवम्बर 2016 12:00 PM (IST)
खेत से लौट रहे किसान पर जरख ने किया हमला
भीलवाड़ा। जिले में गोवटा बांध स्थित केकडियां ग्राम के पास खेत से लौटे रहे किसान पर जरख ने हमला कर दिया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किसान को महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पहले किसान गलती से जरख को शेर समझ बैठा। इस पर वन विभाग ने क्षेत्र में शेर की मौजूदगी से इनकार किया। माण्डलगढ थानान्तर्गत केकडियां ग्राम के रहने वाले किसान भौजा राम ने कहा कि मैं सुबह 4 बजे खेत से घर की ओर जा रहा था। तभी झाडिय़ों से एक जानवर आया और मुझ पर हमला कर दिया। जिसके बाद में मेरे चिल्लाने पर जानवर वहां से भाग खड़ा हुआ। मैंने उसे शेर समझा। बाद में पास के खेत से ही लोग वहां पहुंचे और उन्होंने बताया कि वह जरख था। उसके बाद लोगों ने किसान को यहां भर्ती कराया। जानवर के हमले से किसान के हाथ-पैर सहित कई जगहों पर गंभीर चोटे लग गई है। उधर, वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गोवटा बांध के आस-पास के क्षेत्र में कोई भी शेर, चीता और भालू जैसे जानवर नहीं हैं। यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां... यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement