Hyderabad woman commits suicide after son fails in CA exam-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेटे के सीए परीक्षा में फेल होने पर हैदराबाद की महिला ने की आत्महत्या

khaskhabar.com: गुरुवार, 10 अगस्त 2023 12:26 PM (IST)
बेटे के सीए परीक्षा में फेल होने पर हैदराबाद की महिला ने की आत्महत्या
हैदराबाद, । बेटे के चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) परीक्षा में सफल नहीं होने से परेशान होकर हैदराबाद के गजुलारामाराम के बालाजी नगर एन्क्लेव में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, गृहिणी पुष्पा ज्योति (41) ने बुधवार को अपने घर में छत के पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। साइबराबाद पुलिस कमिश्नरेट के जीदीमेटला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।बेटे के भविष्य को लेकर चिंतित ज्योति ने यह कदम तब उठाया, जब वह घर पर अकेली थी। उनके पति प्राइवेट कर्मचारी हैं।दंपति के दो बेटे हैं और उनमें से एक ने हाल ही में सीए परीक्षा दी थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement