husband put acid on his wife, admitted to SMS Hospital-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पति ने पत्नी पर डाला तेजाब, अस्पताल में भर्ती

khaskhabar.com: बुधवार, 10 मई 2017 9:58 PM (IST)
पति ने पत्नी पर डाला तेजाब, अस्पताल में भर्ती
जयपुर। माणकचौक थाना इलाके में बुधवार दोपहर पति ने पत्नी के साथ मारपीट की और फिर शरीर पर तेजाब डाल दिया। महिला को गंभीर हालत में सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता नूरजहां पत्नी सलीम (3०) श्रीजी की मोरी त्रिपोलिया बाजर की रहने वाली है। नूरजहां ने पुलिस को पर्चा बयान में बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे पति सलीम मोरी की तरफ से घर आया था। आते ही वह गाली-गलौच करने लगा और डंडे से मारपीट की। उसके बाद वह घर से चला गया और थोडी देर बाद दुबारा आया। उसके बाद फिर मारपीट की और बोतल से तेजाब डाल दिया। तेजाब से नूरजहां का मुंह, पेट, हाथ, पैर समेत कई जगह से शरीर झुलस गया। पुलिस ने नूरजहां के पर्चा बयान पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच आरपीएस दीपक भागर्व कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement