Husband killed along with lover, now both arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रेमी के संग मिलकर कर दी पति की हत्या, अब दोनों गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 मई 2023 5:53 PM (IST)
प्रेमी के संग मिलकर कर दी पति की हत्या, अब दोनों गिरफ्तार
यमुनानगर। निकटवर्ती गांव भगवानपुर में 24 मई को हुई सुखविंदर की हत्या के मामले में सदर जगाधरी और सीआईए-2 टीम ने मृतक के पत्नी, उसके प्रेमी और दोस्त को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। थाना प्रभारी कुसुम बाला ने बताया कि किराए के मकान में रहने वाले सुखविंदर की 24 मई को हत्या हो गई थी। इस मामले में उसकी पत्नी काजल, उसके प्रेमी अंबाला के बीटा निवासी टोनी उर्फ मुखिया और टोनी के दोस्त अरुण को गिरफ्तार किया है। मृतक की पत्नी काजल का धोनी के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करना चाह रहे थे। इसलिए उन्होंने सुखविंदर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। प्लान के तहत 23 मई की रात को जैसे ही सुखविंदर फैक्ट्री से घर पर आया तो उसकी पत्नी काजल ने अपने प्रेमी टोनी को फोन करके सूचना दे दी। टोनी अपने दोस्त अरुण के साथ बाइक पर सुखविंदर के किराए के कमरे पर आ गया। तीनों ने रस्सी से गला घोटकर सुखविंदर की हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था। सुखविंदर और काजल कि 1 साल पहले ही लव मैरिज हुई थी। उसके बाद उसकी टोंनी से फोन पर बात होने लगी। बातों ही बातों में काजोल को उससे प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने सुखविंदर को बीच में से हटाने की योजना बनाई थी। सुखविंदर नारायणगढ़ का रहने वाला है। वह भगवानपुर फैक्ट्री में काम करता था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement