khaskhabar.com: मंगलवार, 16 अगस्त 2016 12:56 PM (IST)
इंदौर। रिश्ते की डोर विश्वास पर टिकी होती है। यदि रिश्ते में विश्वास कम होने लगता है या रिश्ते पर शक करने लगते है तो वो रिश्तों ज्यादा लम्बा नहीं चलता। एक ऐसा ही मामला एमपी के इंदौर से सामने आया है। नूरानी नगर में एक टैंकर चालक ने दोनों बच्चों को सुलाने के बाद पत्थर से सिर कुचलकर पत्नी की मार दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। वह पंद्रह दिन पहले ही पत्नी और बच्चों को इलाहाबाद से लाया था। हत्या के पीछे चरित्र शंका कारण बताया जा रहा है।