दहेज के लिए महिला पर पति ने दोस्तों के साथ मिलकर किया हमला

पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
महिला को शुरू में बरखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था बाद में उसे सरकारी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत बिगड़ती देख अब उसे एक उच्च चिकित्सा सुविधा में भेजा गया है।
युवती के पिता ने बताया "दहेज की मांग करते हुए मेरी बेटी को उसके पति ने घर से निकाल दिया था। तब से ही वह हमारे साथ रह रही है।"
महिला की शादी तीन साल पहले शाहजहांपुर के पंडरिया गांव के निवासी से हुई थी।
बरखेड़ा एसएचओ कमल सिंह यादव ने कहा कि महिला के पति समेत दो नामजद और एक अज्ञात आरोपी पर आईपीसी की धारा 307, 498 ए, 323 के सेक्शन 3,4 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
पीलीभीत
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features
Aries
आज आप ऊर्जावान और उत्साहित महसूस करेंगे। आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको प्रशंसा मिल सकती है। आर्थिक रूप से Read More...