Housing Board takes action on indiscipline in office, junior accountant suspended, services of two contract workers terminated-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कार्यालय में अनुशासनहीनता पर आवासन मंडल की कार्रवाई, कनिष्ठ लेखाकार निलंबित, दो संविदाकर्मियों की सेवाएं समाप्त

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025 10:30 PM (IST)
कार्यालय में अनुशासनहीनता पर आवासन मंडल की कार्रवाई, कनिष्ठ लेखाकार निलंबित, दो संविदाकर्मियों की सेवाएं समाप्त
जयपुर। राजस्थान आवासन मंडल ने अपने भीलवाड़ा खण्ड कार्यालय में अनुशासनहीनता और अवांछित गतिविधियों में लिप्त कार्मिकों पर सख्त रुख अपनाते हुए त्वरित कार्रवाई की है। मंडल प्रशासन ने शुक्रवार को कनिष्ठ लेखाकार पवन कुमार नायक को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही दो संविदा कर्मियों की सेवाएं भी तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। आवासन मंडल के उच्चाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि प्रशासनिक कार्यों में शुचिता और पारदर्शिता बनाये रखने के लिए इस प्रकार की कठोर कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। सूत्रों के अनुसार, संबंधित कार्मिकों की गतिविधियों की गोपनीय जांच के बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। मंडल प्रशासन ने यह संकेत भी दिया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनैतिक आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement