Hospital and petrol pumps will continue till friday to one thousand and five hundred rupees notes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अस्पताल और पेट्रोल पंपों पर 11 तक जारी रहेंगे 5 सौ और एक हजार के नोट

khaskhabar.com: बुधवार, 09 नवम्बर 2016 7:57 PM (IST)
अस्पताल और पेट्रोल पंपों पर 11 तक जारी रहेंगे 5 सौ और एक हजार के नोट
झज्जर। केंद्र सरकार की ओर से पांच सौ और एक हजार रुपए के मौजूदा नोटों पर लगाई गई पाबंदी के बावजूद ये नोट प्रचलन में रहेंगे। जरूरी सेवाओं के अंतर्गत लोगों को परेशानी नहीं आए। इसे देखते हुए सरकार ने पांच सौ और एक हजार के नोट प्रचलन में ही रखने की बात कही थी। जिसे लेकर बुधवार को हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव डी.एस. ढेसी ने उपायुक्त को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। इस संदर्भ में उपायुक्त आर.सी. बिढ़ाण ने स्पष्ट किया है कि वैसे तो पांच सौ और एक हजार रुपये के पुराने नोट 8 नवंबर रात्रि 12 बजे से कानूनी तौर पर खत्म हो गए हैं। परन्तु सामान्य जन-जीवन की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मानवीय दृष्टिकोण से सरकार की ओर से प्रक्रिया में शुरू के 72 घंटों में यानी 11 नवंबर की रात्रि 12 बजे तक नागरिकों के लिए कुछ विशेष व्यवस्था की है। 11 नवम्बर की रात्रि 12 बजे तक सभी सरकारी अस्पतालों में भुगतान के लिए पुराने पांच सौ या एक हजार रुपये के नोट स्वीकार किए जाएंगे। ताकि बीमारी की स्थिति में परिजनों को किसी तरह की बाधा न आए। यह भी पढ़े :एटीएम में शुक्र से मिलेंगे नए नोट, बैंक शनि-रविवार को भी खुलेंगे यह भी पढ़े :खबर मिली कब्रिस्तान में पडी हैं नोटों की गड्डियां लेकिन..

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement