Hoshiarpur and Ludhiana get one-digit score in Under-23 Inter district cricket competition-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अंडर-23 वर्षाबाधित मैच में होशियारपुर व लुधियाना को मिला एक-एक अंक

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 जून 2017 4:05 PM (IST)
अंडर-23 वर्षाबाधित मैच में होशियारपुर व लुधियाना को मिला एक-एक अंक
होशियारपुर। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर -23 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के जोन-ए के मैच में बारिश के कारण कोई नतीजा नहीं निकल सका। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डा. रमन घई ने बताया कि होशियारपुर व लुधियाना के मध्य खेले गए दो दिवसीय मैच में बारिश के कारण मैच पूरा न होने के कारण दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला इस मैच में लुधियाना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 380 रन बनाए, जिसमें सबसे ज्यादा निखिल चौधरी ने 143 रन, कशिश पनेजा 45 रन, संदीप सिंह 38 व जशन जैन तथा सुखविंदर सिंह ने 33-33 रन का योगदान दिया। होशियारपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए आशीश घई ने 28 ओवरों में 115 रन देकर 4 विवेट, करण चावला ने 104 रन देकर 4 विवेट तथा परमजोत ने दो खिलाडिय़ों को आऊट किया। उन्होंने बताया कि इस बर्षावाधित लीग मैच में कोई नतीजी न निकलने के लिए एक-एक अंक दिया। उन्होंने कहा कि होशियारपुर अगला मुकाबला 23-24 जून को अमृतसर के साथ अमृतसर में होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement