Advertisement
कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से गाड़ी टकराने से तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत

पीड़ितों की पहचान अनन्या (14), हरीश (13), महेश्वर (11), शिल्पा (34), नीलाव्वा (60), मधुश्री (20) और शंभूलिंगैया (35) के रूप में हुई है।
धारवाड़ ग्रामीण पुलिस थाना क्षेत्र के बड़ा गांव के पास यह हादसा रात करीब 1.30 से 2.30 बजे हुआ। इस वाहन में करीब 21 यात्री यात्रा कर रहे थे।
जिला पुलिस अधीक्षक कृष्णकांत मौके पर पहुंच चुके हैं।
इस हादसे को लेकर पुलिस अधीक्षक कृष्णकांत ने कहा कि, पुलिस यह सत्यापित करेगी कि वाहन की स्थिति अच्छी थी या नहीं और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाएगी।
आगे की जांच जारी है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


