Horoscope Today,30 jun 2020 Check astrological Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

khaskhabar.com: मंगलवार, 30 जून 2020 07:28 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...
कर्क: अभी ग्रह स्थिति आगे भी शानदार फल प्रदान करती रहेगी। जीवनसाथी से आपसी सामंजस्य का अभाव विद्यमान बना रहेगा। मित्र व सहयोगी भरपूर मदद करेंगे। घर में कई मांगलिक प्रसंग व शुभ समाचारों का संचार होगा। किसी पुरानी समस्या का निराकरण हो जाएगा। आपकी योग्यता लोगों के सामने उभरकर सामने आएगी। जो लोग आपसे रूठे हुए थे उनका भी अब भरपूर सहयोग मिलता जाएगा। प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से अति-आवश्यक कार्य बना लेंगे। कारोबारी यात्रा में सफल रहेंगे। सिंह: समय आज मिला-जुला ही है। छोटे-मोटे व्यवधान आ सकते हैं लेकिन कल तक जो दुविधा थी उसमें सुधार दिखाई देगा। आमोद-प्रमोद में अधिकाधिक व्यय हो सकता है। यात्रा करनी पड़ सकती है लेकिन यात्रा का परिणाम पूर्णतया अनुकूल हो इसकी संभावना बहुत कम नजर आ रही है। आप अपने बुद्धिबल से कठिन से कठिन समस्या का समाधान अवश्य निकाल लेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल रहेगा। कन्या: आज ग्रहनक्षत्र की नाराजगी बनी हुई है। काम की अधिकता स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। आप जिस किसी कार्य में हाथ डालेंगे उसमें असफलता मिलेगी। वैचारिक अस्थिरता और मानसिक तनाव का वातावरण बना रहेगा। महिला वर्ग से दूर रहना होगा। प्रेम प्रीति से बचना होगा। संपत्ति व भूमि संबंधी मामलों में विवाद हो तो उन्हें लंबित ही रखें। यात्रा का परिणाम शुभ नहीं होगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित होगा। किसी काम में उलझन आ जाने से आपका मूड़ खराब हो सकता है।

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement