आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
khaskhabar.com: सोमवार, 29 जून 2020 07:04 AM (IST)
कर्क : चन्द्र की अनुकुूलता बनी हुई है। जिसका लाभ मध्याह्र पश्चात् हीे
तेजी से मिलना प्रारम्भ हो जाएगा। कल तक आप बहुत परेशानी से अपना समय
व्यतीत कर रहे थे लेकिन अब उस परेशानी व भागदौड़ का परिणाम मिलना प्रारम्भ
हो गया है। बहुत अच्छेे अधिकार मिलेंगे और आप अपने अधिकारों व कत्र्यव्यो
के प्रति जागरूक रहेंगे। कठिन से कठिन कार्य को सहजता से सुलझाने का अवसर
प्राप्त होगा। आपका सकारात्मक रवैया लोगो को काफी पसन्द आएगा। प्रतिष्ठा
बढऩे के योग बने है।
सिंह: अभी समय पूरी तरह नहीं सुूधरा है लेकिन
ग्रहस्थिति भी दिन-प्रतिदिन सुधार की तरफ आगे बढ़ती चली जा रही है। जो
समस्याऐं कल तक परेशान कर रही थी उनसे राहत अवश्य मिल जाएगी। धीरे-धीरे
कार्य को व्यवस्थित करते हुए आगे बढ़ते चलें, सफलता मिल जाएगी। आप अपने
स्वयं की गलती का कारण स्वयं ही बनेंगे। प्रत्येक कार्या को सावधानी पूर्वक
सम्पन्न करें। परिवारमें व बाहर सामंज्यस्य बनाकर चलना अति आवश्यक है।
कन्या
: आज ग्रहों की नाराजगी बनी हुई है। जो काम अब तक सहजता से बन रहे थे अब
उनमें रूकावट आ सकती है। कोई अप्रिय बात सामने आएगी। परिवार के लोग भी
पर्याप्त सहयोग नहीं देंगे। बाहरी लोगों से अनावश्यक तनाव बढ़ सकता है। घर
हो या बाहर माहौल तनावग्रस्त ही रहेगा। अपने स्वभाव मेें नम्रता लाने का
प्रयास करें। किसी काम के बिगड़ जाने से मूड़ खराब हो सकता है। अधिकारी
वर्ग भी आपके कार्यशैली से अप्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना
पड़ेगा।