Horoscope Today, 7 March 2020 Check astrological Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: शनिवार, 07 मार्च 2020 08:14 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
कर्क: आज नए संपर्क बनेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो पद-प्रतिष्ठा संबंधी कोई समस्या सामने आ सकती है, लोगों का सहयोग लेना पड़ जाएगा। भूमि-भवन संबंधी बात चर्चा में रहेगी। भूमि पर ऋण को लेकर भी आप कहीं कोई प्रस्ताव दे सकते हैं। जीवनसाथी के लिए यह शानदार समय बना है और उनके नाम से किए गए कार्य में लाभ होगा। पिता की तरफ से थोड़ी चिंता रहेगी। यदि नौकरी करते हैं तो बॉस के रुख से भी चिंता रहेगी।, सिंह: आज अधिक लोगों से मिलना-जुलना कम कर सकते हैं। संतान इस समय बहुत मददगार है। उनका समय अच्छा चल रहा है और उनको लेकर बनाई गई कोई योजना सफल हो सकती है। किसी कार्यक्रम में भाग लेना पड़ सकता है। कारोबारी यात्रा का दबाव बना रहेगा। यात्रा साधारण ही रहेगी, आगे के लिए आश्वासन मिल सकता है। भागीदारी के किसी नए प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। किसी बड़े मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं।
कन्या: आज भूमि-भवन या वाहन से संबंधित गतिविधियां तेज हो जाएंगी। जेवर, कपड़े इत्यादि पर खर्चा कर सकते हैं। नए लोग आपसे मिलेंगे और आप उनके साथ कैसे तालमेल बैठाएंगे, इसकी चर्चा करेंगे। आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना चाह रहे हैं पर मन ही मन आश्वस्त नहीं हो पा रहे हैं। एक-दो दिन बाद निर्णय लेंगे तो ही अच्छा रहेगा। आपकी माता के लिए आज का दिन बहुत शुभ है या तो उन्हें कोई उपहार मिलेगा या लाभ होगा।

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement