Horoscope Today, 7 jun 2020 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: रविवार, 07 जून 2020 07:47 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
मेष: आज का दिन भाग्यशाली है। आप प्रात: से ही ऊर्जावान रहेंगे और कामकाज को जोश के साथ शुरू करेंगे। आज सुबह पहले ही कई लोगों से मेल-मुलाकात हो जाएगी और दिनभर की कार्य योजना बन जाएगी। घर-परिवार के मामलों को आप अलग ही ढंग से देखेंगे और इसके लिए कोई नई व्यवस्था करेंगे। नौकरी या व्यवसाय में थोड़ी बहुत चिंता रहेगी। कानूनी मामलों के लिए आप विशेष व्यवस्था कर सकते हैं। आज आपकी कार्य पद्धति में तेजी भी रहेगी और सुधार भी करेंगे। वे लोग जो आपको असहयोग कर रहे हैं, उनसे आप किनारा कर सकते हैं। आज सार्वजनिक रूप से आपकी प्रशंसा हो सकती है। इसका लाभ आपको बाद में मिलेगा। बहिन-भाइयों के साथ आज कुछ ज्यादा समय मिलेगा। माता के लिए भी शुभ दिन है। वृषभ: नौकरी में चिंताएं बनी रहेंगी। कामकाज बहुत ज्यादा है और समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है। आर्थिक दृष्टि से दबाव बना रहेगा। आपको आर्थिक लाभ की मात्रा बढ़ाने के बाद भी आवश्यकता बनी रहेगी। आज अचानक खर्चे भी बढ़ेेंगे और कहीं न कहीं से कोई धन प्राप्ति भी हो सकती है। कामकाज के सिलसिले में अनजाने लोगों का भी सहयोग मिल सकता है। पुराना जन सम्पर्क काफी काम आएगा। पुरानी उधारी वसूल करने के लिए आप कोई विशेष कोशिश कर सकते हैं। आंशिक सफलता भी मिल जाएगी। वाहन संबंधी सुख-सुविधा भी बढ़ेगी परन्तु यात्रा के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। दोपहर बाद की गई व्यावसायिक वार्ता में गतिरोध बने रहेंगे। आप सावधानी के साथ व्यवहार करें, जिससे कि नुकसान को रोका जा सके। मिथुुन: आज का दिन शुभ रहेगा। अच्छे समाचार से आपका उत्साह बना रहेगा। आज अचानक भारी खर्चा होने की सम्भावना है। आप काफी कोशिश करने के बाद भी खर्चों को नहीं रोक पाएंगे। दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी परन्तु उतनी नहीं बढ़ेगी, जिससे कि आपका काम चल जाए। नौकरी या व्यवसाय में प्रतिस्पद्र्धा बहुत ज्यादा है। इसके लिए आपको ठोस कदम उठाने होंगे। शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे परन्तु फिर भी सावधान रहकर काम करना जरूरी है। जीवनसाथी के साथ संबंध सुधरेंगे। उनके व्यवसाय में थोड़ा लाभ होगा। आज साझा भाव से काम करने में ज्यादा लाभ है। अगर सुबह पहले ही यात्रा शुरू कर दी जाए तो ही यात्रा करें अन्यथा यात्रा निष्फल हो जाएगी। कानूनी मामलों में थोड़ा सा सावधानी बरतना जरूरी है, समय आपके पक्ष का नहीं है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement