Horoscope Today, 4 jun 2020 Check astrological-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 जून 2020 08:04 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...
मेष: आज ना तो कोई नई शुरुआत करें और ना ही यात्रा पा जाएं। एक जगह टिक कर काम करना भी मुश्किल हो जाएगा क्योंकि स्थानीय भागदौड़ काफी करनी पड़ जाएगी। मिलजुल कर काम करने में लाभ है और व्यवसाय में सबकी राय ले लेने में कोई हानि नहीं है। आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए कुछ विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है। लेनदेन के मामलों में पारदर्शिता जरूरी है। जेवर और कपड़ों पर खर्च करने की कोई योजना बन सकती है। आज थोड़ा सा समय मनोरंजन के लिए निकालेंगे, परिवार भी साथ रहेगा। वृषभ: आज का दिन अच्छा जाने वाला है। किसी काम में विशेष गति के कारण आपकी एक चिंता कम हो जाएगी। जिन लोगों से आपकी वार्ताएं चल रहीं हैं, वे सफल हो सकती हैं परन्तु अकेले में आपको कोई संधि वार्ता नहीं करनी चाहिए। आज बेहद सावधानी बरतने का दिन है। किसी के शब्दजाल में फंसने का अंदेशा है अत: वार्ता को बीच में ही स्थगित कर देने से आपको आगे लाभ मिल जाएगा। लाभ के लिए जितना योजना बना रहे हैं, उतने साधन आपको हाथ नहीं लगेंगे अत: मित्रों का सहयोग लेना ही पड़ेगा। यात्रा करनी है तो अवश्य करिए परन्तु पूर्व दिशा की यात्रा करने से बचें। यात्रा के साधारण परिणाम आएंगे। मिथुुन: अनावश्यक खर्चे आपको परेशान करेंगे। बिना योजना बनाए कोई भी काम न करें, नहीं तो बाद में शर्मिन्दगी झेलनी पड़ेगी। किसी विवाद को समझौता करके समाप्त कर देना ही उचित रहेगा। आज निर्णायक परिस्थितियां आ सकती हैं। भागदौड़ काफी रहेगी। लोग आपसे बहुत ज्यादा अपेक्षा करेंगे। जिन्होंने आपके लिए कभी नहीं सोचा, वे भी आपसे अपेक्षा करेंगे। यह आपके ऊपर है कि बिना संबंध बिगाड़े आप किस तरह अपना काम निकालते हैं। किसी भी समाचार को लेकर आप दुविधा में नहीं पड़ें। समस्याएं हैं तो उनका समाधान भी होगा। व्यवसाय में संबंध बनाए रखना जरूरी है, किसी को दो टके का जवाब देना उचित नहीं होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement