आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
khaskhabar.com: मंगलवार, 31 मार्च 2020 06:58 AM (IST)
मकर:
अधिक लाभ के लिए अनुचित साधनों के प्रयोग से दूर रहें। आज काम की गति तेज
रहेगी। सहयोग के लिए अन्य लोगों के पास जाना पड़ सकता है। आपको अन्य लोगों
का सहयोग मिल भी जाएगा। माता-पिता को लेकर चिंतित रहेंगे। वाहन खर्चा मांग
रहा है, आपको समय पर ध्यान देना चाहिए। छोटी-मोटी यात्रा के कार्यक्रम बन
सकते हैं। व्यक्तिगत रिश्तों के लिए दिन अच्छा है।
कुंभ: आज का दिन
अच्छा जाने वाला है। मन की एक इच्छा पूरी होने की स्थिति में है। आर्थिक
लाभ के लिए आपके प्रयास और तेज हो जाएंगे। आज आपको ऐसे व्यक्ति से सहयोग
मिल सकता है जिससे सहयोग लेना मुश्किल है। आपके व्यवहार या आपकी वाणी से
किसी को बहुत दु:ख पहुंच सकता है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। घरेलू
मामलों पर ध्यान देना चाहते हैं।आर्थिक लाभ के लिए नए तरीकों पर विचार करना
पड़ेगा। जीवनसाथी से आवश्यक सहयोग मिलेगा।
मीन: आर्थिक स्थिति को
लेकर लगातार विचार-विमर्श करते रहेंगे। आज किसी नए स्रोत से धन लाभ हो सकता
है। लेन-देन को लेकर चिंता बनी रहेगी यद्यपि एक तरफ से लेकर दूसरी तरफ
चुकारा कर देंगे। संतान को लेकर मन की चिंता कम हो जाएगी। आज उनकी कार्य
दक्षता सामने देखने में आएगी या वे अपने किसी काम से आपके मन को प्रसन्न कर
लेंगे। साझेदारी के मामले में आपको आवश्यक सहयेाग मिल जाएगा। आज कोई विशेष
यात्रा करना चाहें तो लाभदायक रहेगी।