Horoscope Today, 25 June 2022 Check astrological Slide 4-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: शनिवार, 25 जून 2022 09:44 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
मकर :- चन्द्र की प्रतिकुलता बनी रहेगी। इन दिनों किसी से उलझने की अपेक्षा दिमागी संतुलन बनाकर यथोचित निर्णय लेना होगा। लापरवाही से किया गया कार्य हानि पहुँचा सक ता है। यदि आवेश में आए तो हानि की मात्रा और भी बढ़ जाएगी। थकान और बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य का पक्ष नरम बना रहेगा। काम की अधिकता बनी रहेगी। दुरस्त यात्रा को टालने का प्रयास करना होगा। सहजता से बन रहे कार्य में एकाएक रूकावटें आ जाएगी। बनता हुआ कार्य रूक जाएगा। अच्छे समय के लिए दो दिन इन्तजार करना होगा। कुम्भ :- आज शानदार ग्रहस्थिति बनी हुई है। लक्ष्मी की आवक बनी रहेगी। जिससे हर समस्या का समाधान हो जाएगा। जिन मामलों में विवाद चल रहा था उन्हे मिल-बैठकर आसानी से सुलझाने के अवसा प्राप्त होंगे। कारोबारी व व्यवसाय में दिन प्रतिदिन सुधार होता दिखाई देगा। जीवनसाथी की सलाह को महत्व दे, लाभ में रहेंगे। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में किसी भी प्रकार की साझेदारी या अनुबन्ध करने के लिए ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। मीन :- ग्रहों की शानदारा स्थिति का परिणाम उत्तरोत्तर मिलता चला जाएगा। किसी अनुभवी और प्रतिष्ठित व्यक्ति से आपका सम्पर्क बना रहेगा। जो आगे आपके काम में आएगा। आपके अपने चाहने वाले लोग तो मदद करेंगे ही पराये लोगों की भी सहायता मिलने के योग है। जनसम्पर्क में बढ़ोतरी होगी- राजनीति से जुड़े हुए लोगों का विशेष लाभ होगा। व्यवसाय में नए-नए प्रस्ताव सापने आएंगे। बहुत अच्छे लाभकारी समझौते एवं अनुबन्ध हाथ में आ सकते है। समय पूरी तरह आपके पक्ष में बना है।

4/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement