आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
khaskhabar.com: बुधवार, 24 अगस्त 2022 12:53 PM (IST)
तुला: आज वाहन संबंधी सुख-सुविधाएं रहेंगी, घरेलु सुख-सुविधाओं की
वस्तुओं में थोड़ा खर्चा कर सकते हैं। विरोधियों को लेकर चिंतित रहेंगे और
किसी महत्वपूर्ण कार्य योजना पर अमल कर सकते हैं।
वृश्चिक: भागीदारी के
मामलों में लाभ बढ़ेगा। थोड़ी बहुत असहमति चलती रहेगी परन्तु आपके काम
नहीं रुकेंगे। आर्थिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी और आप उसका सदुपयोग करने की
सोचेंगे। आज यात्रा कार्यक्रम त्याग दें क्योंकि आप खर्चा ज्यादा करेंगे
परन्तु शीघ्र ही यात्रा हो सकती है।
धनु: समस्याएं यथावत बनी रहेंगी।
आप बहुत उत्साह के साथ काम करना चाहते हैं परन्तु इतनी आसानी से हर काम
नहीं बनेगा। आर्थिक आवश्यकताएं बहुत ज्यादा रहेंगी और आपको ऋण लेने का दबाव
बना रहेगा।