Horoscope Today, 23 Sept 2020 Check astrological Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: बुधवार, 23 सितम्बर 2020 08:06 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
कर्क: व्यक्तिगत मामलों के लिए आज का दिन बहुत शानदार है। आपकी सोची हुई सभी बातें पूरी होंगी। व्यावसायिक मामलों में आपकी अपनाई हुई नई नीतियां सफलता की ओर ले जाएंगी। संतान सम्बन्धी मामलों में आप मन ही मन परेशान रहेंगे। संतान की कार्य प्रणाली से आप बिलकुल सहमत नहीं हैं परन्तु कुछ दिन ऐसा चलेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा, साथी के नाम से जो कार्य है उसमें दैनिक लाभ बढ़ेगा। आपकी स्वयं की भी लोकप्रियता बढ़ेगी, यदि आप नौकरी करते हैं तो आज कोई शानदार उपलब्धि हो सकती है। सुख साधन बढ़ेंगे। सिंह: आज प्रात: से मन में बहुत भारी उत्साह रहेगा। किसी खास काम के बन जाने का अनुमान है। प्रभावशाली लोग आपकी मदद करेंगे। मित्रों से मेल-जोल बढ़ेगा, दिन भर आप व्यस्त रहेंगे। यात्रा में भी किसी का साथ मिल सकता है। संतान के लिए दिन बहुत सुखद है, उनका सोचा हुए काम बनेगा। आपकी रीति-नीतियों को लेकर आस पास के लोग असंतुष्ट हो सकते हैं अत: कुछ संशोधन करना पड़ सकता है। आर्थिक दबाव बना रहेगा परन्तु कोई तात्कालिक मदद मिल सकती है। बीच में छोड़ा हुआ काम अधूरा ही रह जाएगा। कन्या: आज का दिन बहुत शानदार जाने वाला है। लोकप्रियता अचानक बढ़ेगी, बिगड़े काम बनेंगे, बड़ा समर्थन मिलेगा। अपनी स्वयं की कार्य प्रणाली को लेकर थोड़ा बहुत भ्रमित रहेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो किसी वरष्ठि से गंभीर सलाह की आवश्यकता पड़ेगी। व्यवसाय करते हैं तो कानूनी जानकारों की सलाह लेनी पड़ सकती है। अधीनस्थ लोग या आपकी संतान बहुत शानदार काम करेंगे। सुख सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। निजी जीवन में प्रसन्नता बढ़ेगी।

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement